PM Kisan Yojana 20th Kisht : देशभर के किसानों के लिए खुशखबरी है! PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त की तैयारी जोरों पर है, और इस बार कुछ किसानों के खाते में ₹2000 की जगह ₹4000 आने की चर्चा ज्यादा है।
आमतौर पर हर बार किसानों को ₹2000 की किस्त मिलती है, लेकिन अगर आपकी पिछली किस्त (जैसे 19वीं) किसी वजह से रुकी हुई थी और अब आपके डॉक्युमेंट्स अपडेट हैं, तो दोनों किस्तें एक साथ मिल सकती हैं। यानी डबल अमाउंट – सीधी भाषा में ₹4000।
किसको मिलेगा डबल अमाउंट?
हर किसी को ₹4000 नहीं मिलने वाला है। यह रकम सिर्फ उन किसानों को मिलेगी जिनकी पिछली किस्त पेंडिंग थी और अब उन्होंने सभी जरूरी प्रोसेस जैसे eKYC, आधार लिंकिंग और भूमि सत्यापन पूरा कर लिया है। बाकी सभी किसानों को हमेशा की तरह ₹2000 की ही किस्त मिलेगी।
20वीं किस्त कब आएगी?
अब तक की जानकारी के हिसाब से, 20वीं किस्त जून 2025 में आ सकती है। पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में आई थी। वैसे सरकार ने अभी ऑफिशियल डेट नहीं बताई है, लेकिन अगर आपने अपने डॉक्युमेंट्स अपडेट कर लिए हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है।
स्टेटस ऐसे करें चेक:
- पीएम किसान की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।
- आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
- “Get Data” पर क्लिक करें।
- अब आपके स्क्रीन पर दिखेगा कि पैसा आया है या नहीं।
जरूरी बातें जो याद रखें:
- सिर्फ उन्हीं किसानों को ₹4000 मिलेगा जिनकी पिछली किस्त रुकी थी।
- अगर आपने eKYC या आधार लिंक नहीं कराया, तो पेमेंट अटक सकता है।
- सरकारी कर्मचारी या इनकम टैक्स भरने वाले किसान योजना में शामिल नहीं हैं।
- eKYC, बैंक डिटेल्स और भूमि दस्तावेज अपडेट रखना बहुत जरूरी है।
जरूरी डॉक्युमेंट्स :
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- जमीन से जुड़े कागजात
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
- सबसे पहले स्टेटस चेक करें
- डॉक्युमेंट अधूरे हों तो फटाफट अपडेट कराएं
- अपने नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग से मदद लें
- फर्जी कॉल या मैसेज से बचें, अपनी पर्सनल डिटेल्स किसी को ना दें
पीएम किसान योजना के फायदे :
- हर साल ₹6000 की आर्थिक मदद
- पैसा सीधे बैंक खाते में
- खेती के खर्चों में राहत
- कर्ज से बचाव
- छोटे किसानों को आत्मनिर्भर बनाना
तो किसानों भाइयों और बहनों, अगर आपने अभी तक अपने डॉक्युमेंट्स पूरे नहीं किए हैं, तो अब देर मत कीजिए! जल्दी से eKYC करवा लें, आधार लिंक करें और बैंक डिटेल्स सही करें। 20वीं किस्त की तैयारी शुरू हो चुकी है, और डबल रकम का मौका हर बार नहीं आता।