UPS Big Update 2025 : अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और आपकी बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो एक बड़ी खुशखबरी आपका इंतज़ार कर रही है। केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2025 से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) शुरू करने जा रही है, जो एनपीएस (NPS) का नया विकल्प मानी जा रही है।
खास बात यह है कि UPS में रिटायरमेंट के बाद निश्चित पेंशन मिलेगी, यानी अब पेंशन का भविष्य बाजार पर नहीं, फॉर्मूले पर टिका होगा।
UPS क्या है और किसे मिलेगा फायदा?
UPS एक नई सरकारी पेंशन स्कीम है जिसमें आप NPS की जगह इसे चुन सकते हैं। UPS में कुछ अहम बातें शामिल हैं:
- 10 साल या उससे ज़्यादा की सेवा पर न्यूनतम 10,000 रुपये प्रति माह की पेंशन की गारंटी।
- अगर आपकी सेवा 25 साल या उससे ज़्यादा है, तो आखिरी 12 महीनों की औसत बेसिक सैलरी का 50% पेंशन के रूप में मिलेगा।
- इसके साथ मिलेगा फैमिली पेंशन, महंगाई के हिसाब से DA की बढ़ोतरी, और रिटायरमेंट पर लंपसम रकम।
पेंशन कैसे होगी कैलकुलेट?
- 25 साल या ज्यादा की सेवा पर पूरी पेंशन
फॉर्मूला: बेसिक सैलरी × 50%
₹30,000 × 50% = ₹15,000 हर महीने पेंशन - 10 से 25 साल की सेवा पर प्रपोर्शनल पेंशन
फॉर्मूला: ₹30,000 × 50% × (सेवा वर्ष/25)जैसे अगर सेवा 15 साल है:
₹30,000 × 0.5 × 0.6 = ₹9,000
लेकिन UPS में कम से कम पेंशन ₹10,000 मिलेगी।
UPS में रिटायरमेंट पर लंपसम पैसा भी मिलेगा
लंपसम फॉर्मूला:
(बेसिक सैलरी + DA) ÷ 10 × (कुल छमाही की संख्या)
मान लीजिए:
बेसिक + DA = ₹40,000
सेवा = 25 साल
छमाही = 25 × 2 = 50
तो लंपसम = ₹4,000 × 50 = ₹2,00,000
फैमिली पेंशन का भी पूरा ध्यान
अगर कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को मूल पेंशन का 60% फैमिली पेंशन के रूप में मिलेगा। यानी अगर पेंशन ₹15,000 थी, तो परिवार को ₹9,000 प्रति माह मिलते रहेंगे।
कितना योगदान देना होगा?
- कर्मचारी देगा: 10% (बेसिक + DA)
- सरकार देगी: 18.5% (बेसिक + DA)
मतलब सरकार की ओर से ज्यादा योगदान, जिससे भविष्य में सुरक्षित पेंशन मिल सके।
NPS बनाम UPS – कौन बेहतर?
फीचर | UPS | NPS |
पेंशन | तय (50% बेसिक पे) | बाजार पर निर्भर |
फैमिली पेंशन | हां | नहीं या सीमित |
DA बढ़ोतरी | हां | नहीं |
लंपसम | हां | हां |
ग्रेच्युटी | हां | नहीं |
गारंटीड मिनिमम | हां | नहीं |
अगर आपने 25 साल या उससे ज्यादा सेवा की है और आपकी बेसिक सैलरी ₹30,000 है, तो UPS के तहत आपको हर महीने ₹15,000 की पक्की पेंशन मिलेगी।
इसके साथ DA के अनुसार बढ़ोतरी, फैमिली पेंशन, ग्रेच्युटी और लंपसम जैसे फायदे भी मिलेंगे। ये स्कीम सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS से बेहतर और भरोसेमंद विकल्प के रूप में सामने आई है।