Highest FD Rates : भारतीय निवेशकों के लिए एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट हमेशा से एक भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश विकल्प रहा है। इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है और पैसा सुरक्षित रहता है। यही कारण है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग एफडी को ही अपनी पहली पसंद मानते हैं।
हाल के दिनों में कई बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। हालांकि, कुछ स्पेशल स्कीमें जैसे एसबीआई की “अमृत कलश” और बैंक ऑफ इंडिया की 400 दिन वाली एफडी योजना को बंद भी कर दिया गया है, जिससे निवेशकों को थोड़ा झटका जरूर लगा है। लेकिन राहत की बात यह है कि कई बैंक अब 3 साल की FD पर बम्पर ब्याज दे रहे हैं।
सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक
- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
- आम ग्राहक: 7.75% – 1 लाख बनेगा ₹1.26 लाख
- सीनियर सिटीजन: 8.25% – 1 लाख बनेगा ₹1.28 लाख
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
- आम ग्राहक: 7.5% – 1 लाख बनेगा ₹1.25 लाख
- सीनियर सिटीजन: 8% – 1 लाख बनेगा ₹1.27 लाख
- केनरा बैंक
- आम ग्राहक: 7.2% – 1 लाख बनेगा ₹1.24 लाख
- सीनियर सिटीजन: 7.7% – 1 लाख बनेगा ₹1.26 लाख
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- आम ग्राहक: 7.15% – 1 लाख बनेगा ₹1.24 लाख
- सीनियर सिटीजन: 7.65% – 1 लाख बनेगा ₹1.26 लाख
- एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक
- आम ग्राहक: 6.9% – 1 लाख बनेगा ₹1.23 लाख
- सीनियर सिटीजन: 7.4% – 1 लाख बनेगा ₹1.25 लाख
- एसबीआई और पीएनबी
- आम ग्राहक: 6.75% – 1 लाख बनेगा ₹1.22 लाख
- सीनियर सिटीजन: 7.25% – 1 लाख बनेगा ₹1.24 लाख
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- आम ग्राहक: 6.7% – 1 लाख बनेगा ₹1.22 लाख
- सीनियर सिटीजन: 7.2% – 1 लाख बनेगा ₹1.24 लाख
- बैंक ऑफ इंडिया
- आम ग्राहक: 6.5% – 1 लाख बनेगा ₹1.21 लाख
- सीनियर सिटीजन: 7% – 1 लाख बनेगा ₹1.23 लाख
- इंडियन बैंक
- आम ग्राहक: 6.25% – 1 लाख बनेगा ₹1.20 लाख
- सीनियर सिटीजन: 6.75% – 1 लाख बनेगा ₹1.22 लाख
निवेश से पहले क्या ध्यान रखें?
एफडी में निवेश से पहले बैंक की ब्याज दर की ताजा जानकारी लेना जरूरी है, क्योंकि बैंक समय-समय पर इन दरों में बदलाव करते रहते हैं। ब्याज दरें टैक्सेबल होती हैं, इसलिए टैक्स प्लानिंग भी ज़रूरी है।
सीनियर सिटीजन के लिए ज्यादातर बैंक अतिरिक्त ब्याज का ऑफर करते हैं, लेकिन इसका लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है।
अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं, जिसमें गारंटीड रिटर्न भी हो, तो स्मॉल फाइनेंस बैंकों की 3 साल की एफडी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।